Priyam Kashyap Photo Credit: Canva
चोपता, उत्तराखंड 'मिनी स्विट्जरलैंड ऑफ इंडिया' कहलाने वाला चोपता मानसून में हरी घास, रंग-बिरंगे फूलों और ठंडी हवाओं से भर जाता है। यहां से तुंगनाथ और चंद्रशिला ट्रैक की शुरुआत होती है, जहां से हिमालय की बर्फीली चोटियों का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है।
जीरो वैली, अरुणाचल प्रदेश अगर आप नेचर लवर्स हैं और शांत माहौल पसंद है, तो अरुणाचल प्रदेश का जीरो वैली आपके लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन रहेगा। धान के खेत, घने जंगल, छोटी-छोटी पहाड़ियां और अपातानी जनजाति का अनोखा क्लचर इस जगह को खास बनाती है। मानसून में यहां की हरियाली काफी देखने लायक है।
चैल, हिमाचल प्रदेश शिमला से कुछ दूरी पर स्थित चैल अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और कम भीड़ के लिए मशहूर है। यहां दुनिया का सबसे ऊंचाई पर बना क्रिकेट ग्राउंड, काली का टिब्बा, चैल पैलेस और घने देवदार के जंगल घूमने लायक जगहें हैं। मानसून में यहां का मौसम बेहद सुहावना हो जाता है।
लैंसडाउन, उत्तराखंड दिल्ली-एनसीआर से वीकेंड ट्रिप के लिए लैंसडाउन एक बेहतरीन ऑप्शन है। यहां देवदार और चीड़ के घने जंगल, शांत झीलें, व्यू पॉइंट्स और ठंडी हवाएं मानसून का मजा दोगुना कर देती हैं। कम भीड़ होने की वजह से यहां आपको सुकून भरा अनुभव मिलेगा।
रवींगला, सिक्किम समुद्र तल से लगभग 7,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित रवींगला मानसून में हरियाली से भर जाता है। यहां से कंचनजंघा पर्वत के शानदार नजारे, बुद्ध पार्क और शांत वातावरण ट्रेवल्स को काफी अट्रैक्ट करते हैं। नेचर के बीच सुकून तलाशने वालों के लिए यह परफेक्ट डेस्टिनेशन है।
तवांग, अरुणाचल प्रदेश एडवेंचर और नेचर लवर्स के लिए अरुणाचल प्रदेश का तवांग जिला एक शानदार लोकेशन है। यह जगह मानसून में बहुत खूबसूरत दिखता है। यहां का प्रसिद्ध तवांग मठ, शांत झीलें, ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और बादलों से घिरी घाटियां हर किसी का मन मोह लेती हैं।
यरकौड, तमिलनाडु पूर्वी घाट की पहाड़ियों में बसा यरकौड अपने कॉफी बागानों, संतरे के बगीचों और खूबसूरत झील के लिए जाना जाता है। बारिश के मौसम में यहां की पहाड़ियां धुंध की चादर ओढ़ लेती हैं, जिससे यह जगह किसी फिल्मी लोकेशन जैसी दिखाई देती है। यहां आप परिवार व दोस्तों के साथ खूबसूरत तस्वीरें ले सकते हैं।