सावन में छाए नए मेहंदी डिजाइन, देखें ट्रेंड्स
By: Tanya Chand Source: Pinterest
सावन के पावन महीने में मेहंदी रचाना बेहद शुभ और पारंपरिक माना जाता है।
इस बार सावन में अरबी और बेल मेहंदी के डिजाइन काफी लोकप्रिय हो रहे हैं।
महिलाएं अपनी पसंद के हिसाब से बारीक और भरे हाथों की मेहंदी चुन रही हैं।
शिव-पार्वती की आकृति वाले पोर्ट्रेट मेहंदी डिजाइन महिलाओं के बीच धूम मचा रहे हैं।
हरी चूड़ियों के साथ रची मेहंदी हाथों की खूबसूरती को दोगुना बढ़ा देती है।
सोमवार व्रत और तीज त्यौहार पर मेहंदी लगाने का अपना अलग ही उत्साह होता है।
घर पर आसानी से बनने वाले सिंपल मेहंदी पैटर्न भी खूब पसंद किए जा रहे हैं।