लाल गुलाब का फूल प्रेम की पहचान है। यह उसी को दिया जाता है, जिससे दिल से मोहब्बत हो। 

गुलाबी गुलाब प्रशंसा, आभार और कोमल का फूल है। 

अगर कोई नया रिश्ता हो तो उसे गुलाबी रंग का गुलाब देना चाहिए। यह उसके लिए परफेक्ट साबित होता है। 

ऑरेंज रंग का गुलाम का फूल आकर्षण का प्रतीक है। यह रंग दोस्ती और प्यार के बीच की भावना को दर्शाता है। 

अगर आप किसी को पसंद करते हैं तो उसको ऑरेंज रंग का गुलाब का फूल देना चाहिए। 

पीला गुलाब का फूल दोस्ती का संदेश देता है। अपने सहकर्मी या दोस्त को पीले रंग का गुलाब का फूल दे सकते हैं। 

पर्पल रंग का गुलाब का फूल कुछ खास होता है। पर्पल गुलाब नए रिश्ते के लिए परफेक्ट साबित होता है।

पर्पल रंग का गुलाब उस व्यक्ति को देना चाहिए, जिससे पहली नजर में ही अट्रैक्शन हो जाए। 

सफेद रंग का गुलाब का फूल ईमानदारी, शांति और नई शुरुआत का प्रतीक है।

नई शादी, नया रिश्ता और सुलह होने पर आप सफेद रंग का गुलाब का फूल दे सकते हैं।