करियर के शिखर पर छोड़ी फिल्में, अब कहां हैं 'जुड़वा' फेम रंभा? 

By- Nidhi Kushwaha

Source- Instagram

रंभा 5 जून 1976 को आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में जन्मी थीं। उनका असली नाम विजयलक्ष्मी है, लेकिन फिल्मी दुनिया में वह रंभा नाम से मशहूर हुईं।

रंभा ने 1992 में तेलुगु फिल्म 'आ ओकट्टी अडक्कु' से अभिनय की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने हिंदी फिल्मों में कदम रखा और तेजी से लोकप्रिय हो गईं।

सलमान खान के साथ फिल्म 'जुड़वा' में रंभा की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसी फिल्म ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई।

रंभा ने अपने करियर में सलमान खान, गोविंदा, अनिल कपूर, अजय देवगन, मिथुन चक्रवर्ती और रजनीकांत जैसे बड़े सितारों के साथ काम किया।

जब उनका फिल्मी करियर शानदार दौर में था, तब उन्होंने बिजनेसमैन इंद्र कुमार पद्मनाथन से साल 2010 में शादी कर ली और फिल्मों से दूरी बना ली।

रंभा इन दिनों कनाडा में रहती हैं। वह अपने तीन बच्चों लावण्या, साशा और शिविन की परवरिश में व्यस्त हैं और फैमिली लाइफ को पूरा समय दे रही हैं।

भले ही रंभा फिल्मों से दूर हों, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। वह अक्सर अपने परिवार और निजी जिंदगी की तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं।