जानें क्यों सरफराज खान के वकील बने रविचंद्रन अश्विन?

By- Mrinal Pathak

IMG. Source: Internet

रविचंद्रन अश्विन ने सरफराज खान के IPL 2026 में CSK के लिए खेलने की वकालत की।

अश्विन का मानना है कि सरफराज फॉर्म से चयन के दरवाजे तोड़ रहे हैं।

विजय हजारे ट्रॉफी में गोवा के खिलाफ सरफराज ने 75 गेंदों में 157 रन बनाए।

उन्होंने 9 चौके और 14 छक्के जड़े, और केवल 56 गेंदों में शतक पूरा किया।

SMAT में 7 मैचों में 329 रन और स्ट्राइक रेट 203.08 उनका विस्फोटक फॉर्म दिखाते हैं।

अश्विन ने सरफराज की स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ तकनीक की खास तारीफ की।

CSK ने मिनी-नीलामी में उन्हें 75 लाख रुपये में खरीदा और मध्यक्रम मजबूत किया।

फैंस को इंतजार है कि सरफराज धोनी के मार्गदर्शन में आईपीएल 2026 में यह फॉर्म बनाए रख पाएंगे।