पैसे की बारिश कोई जादू नहीं... ये 5 नियम बना सकते हैं धनवान!

अक्सर लोगों को धन की कमी का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोगों को कई बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं घर में धन वृद्धि के लिए क्या उपाय करने चाहिए?

घर में कोई भी उपाय करते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष हो सकता है।

ऐसे कई उपाय हैं, जिन्हें करने से घर में धन वृद्धि होने लगती है। साथ ही परिवार में सुख-समृद्धि भी आती है।

वास्तु के अनुसार, घर की दक्षिण दिशा में तिजोरी रखना शुभ होता है। तिजोरी को इस तरह रखें कि उसका दरवाजा उत्तर दिशा की ओर खुले।

घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाने से घर में सुख-समृद्धि आती है। साथ ही नकारात्मक ऊर्जा से भी मुक्ति मिलती है।

काली मिर्च के 5 दाने लें और इसे अपने सिर से 7 बार उतारकर चारों दिशाओं में फेंक दें। ऐसा करने से धन संबंधी परेशानियां दूर होने लगती हैं।

तुलसी के पौधे में देवी लक्ष्मी का वास होता है। इस पौधे को घर में लगाने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और साधक की आर्थिक स्थिति भी सुधरने लगती है।

धन की कमी से जूझ रहे लोगों को पीपल के पेड़ के पास दीपक जलाना चाहिए। इससे धन संबंधी परेशानियां दूर होने लगती हैं।