Lifestyle

न दवा, न खर्चा! Pimples से छुटकारा पाने के आजमाइए ये घरेलू नुस्खे

By Saumya Singh

June 20, 2025

Source: Google

चेहरे पर मुंहासे (Acne) हो जाना एक आम समस्या है, खासकर किशोरावस्था और युवावस्था में। हालांकि यह एक सामान्य समस्या है, लेकिन समय रहते सही देखभाल करना जरूरी होता है

आगे कुछ घरेलू और असरदार उपाय दिए गए हैं जो मुंहासों को कम करने में मदद कर सकते हैं:

एक चम्मच शहद में आधा चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाकर पेस्ट बनाएं और प्रभावित हिस्सों पर लगाएं। यह बैक्टीरिया को मारने में मदद करता है।

एक साफ कपड़े में बर्फ के टुकड़े लपेटकर मुंहासों पर 2-3 मिनट दबाकर रखें। सूजन और लालिमा कम होती है।

थोड़ा चंदन पाउडर और एक चुटकी हल्दी को गुलाब जल में मिलाकर चेहरे पर लगाएं। यह त्वचा को ठंडक देने और मुंहासों को सुखाने में मदद करता है।

टमाटर में लाइकोपीन होता है जो ऑयल कंट्रोल करता है। टमाटर का रस मुंहासों पर लगाकर 10-15 मिनट बाद धो लें।

एक चम्मच बेसन में थोड़ा दही मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाएं। यह गहराई से सफाई करता है और स्किन को साफ रखता है।

एक चम्मच बेसन में थोड़ा दही मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाएं। यह गहराई से सफाई करता है और स्किन को साफ रखता है।

नींबू में प्राकृतिक एसिड होता है जो बैक्टीरिया मारता है और स्किन को ड्राई करता है। एक रुई की मदद से नींबू का रस मुंहासों पर लगाएं

दिनभर में कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं और तली-भुनी चीजों से बचें। हरी सब्जियां, फल और जिंक युक्त आहार मुंहासे कम करने में सहायक हैं।

नोट: अगर मुंहासे बहुत ज्यादा हो रहे हों या बार-बार हो रहे हों, तो किसी त्वचा विशेषज्ञ (Dermatologist) से परामर्श लेना जरूरी है। इस स्टोरी में बताए गए घरेलू उपाय का डाइनामाइट न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है।