Miss World 2026 के फिनाले में पहुंची उज्जैन की बेटी निकिता 

By: Tanya Chand                Source: Instagram

उज्जैन की रहने वाली निकिता पोरवाल मिस वर्ल्ड 2026 के फिनाले के लिए वियतनाम पहुंच गई हैं।

आगामी 5 सितंबर को आयोजित होने वाले ग्रैंड फिनाले में वह भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

डांस ऑफ द वर्ल्ड राउंड में उन्होंने देवी मीनाक्षी से इंस्पायर्ड होकर खास लुक चुना था।

डिजाइनर तोरानी द्वारा तैयार इस आउटफिट में भारतीय संस्कृति और रंगों का संगम देखने को मिला।

देवी रूप में रैंप पर उतरकर उन्होंने दुनिया भर की 111 सुंदरियों को टक्कर दी है।

पूर्व फेमिना मिस इंडिया विनर निकिता 18 वर्ष की उम्र से मीडिया इंडस्ट्री में कार्यरत हैं।

एंकरिंग और एक्टिंग के बाद अब वह कन्नड़ फिल्म में अपना पहला डेब्यू करने जा रही हैं।