नवरात्रि व्रत में इन गलतियों से बचें
By: Tanya Chand Source: Pinterest
नवरात्रि के दिनों में व्रत रखने वाले भक्तों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
लोग अक्सर सोचते हैं कि केवल खान-पान का ध्यान रखना ही पर्याप्त होता है।
लेकिन व्रत के दौरान मानसिक और शारीरिक अनुशासन का पालन करना भी जरूरी है।
पूजा के वक्त गलत भाषा का प्रयोग करने से व्रत खंडित हो जाता है।
दिन के समय सोना या नकारात्मक विचार लाना भी उपवास को निष्फल कर सकता है।
ब्रह्मचर्य नियमों का पालन न करने पर व्रत का पूरा पुण्य नहीं मिलता है।
इसलिए सिर्फ भोजन ही नहीं बल्कि आचरण पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए।