महीने के आखिर तक पैसा बचाना है? तो अपनाएं ये आसान तरीके

By: Tanya Chand

महीने की शुरुआत में अपनी कुल आय और जरूरी खर्चों का बजट बनाएं।

किराया, बिल, राशन और यात्रा जैसे खर्चों के लिए पहले रकम अलग रखें।

रोजाना होने वाले छोटे खर्च लिखें, ताकि फिजूलखर्ची की पहचान आसानी से हो सके।

बाहर खाने और ऑनलाइन शॉपिंग पर तय सीमा रखें, अनावश्यक ऑर्डर से बचें।

पहले बाजार की सूची बनाएं और जरूरत से ज्यादा सामान न खरीदें।

खरीदारी से पहले कीमतों की तुलना करें और छूट के लालच में न आएं।

वेतन मिलते ही रकम बचत खाते में डालें, ताकि अंत में परेशानी न हो।