महाशिवरात्रि पर बनाएं ये खास फलाहारी पकवान

By: Nidhi Kushwaha

Source: Google

महाशिवरात्रि पर भक्त दिनभर व्रत रखकर भगवान शिव की आराधना करते हैं। इस दिन सात्विक और फलाहारी भोजन का विशेष  महत्व होता है।

व्रत का सबसे लोकप्रिय व्यंजन साबूदाना खिचड़ी है। साबूदाना, मूंगफली और आलू से तैयार यह डिश ऊर्जा से भरपूर और हल्की होती है।

कुट्टू की पूरी और राजगिरा पराठा, ग्लूटेन फ्री और हेल्दी विकल्प है। इसका दही या फलाहारी सब्जी के साथ बेहतरीन स्वाद लें।

सिंघाड़े के आटे का हलवा, घी और ड्राई फ्रूट्स से बना यह हलवा तुरंत ऊर्जा देता है और व्रत में खास माना जाता है।

साबूदाना वड़ा और फलाहारी आलू चाट, कुरकुरे और चटपटे स्वाद के लिए परफेक्ट। प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट का अच्छा स्रोत है।

मखाने की खीर, दूध और मखाने से बनी यह खीर कैल्शियम से भरपूर और सेहतमंद होती है।

शकरकंद चाट, उबली शकरकंद की चाट फाइबर से भरपूर है। व्रत में सेंधा नमक का उपयोग करें, पानी-दूध पर्याप्त मात्रा में लें।