करवा चौथ व्रत की सही तारीख क्या है?
By: Poonam
करवा चौथ 2026 का व्रत 29 अक्टूबर, गुरुवार को रखा जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करती हैं।
करवा चौथ का व्रत कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है।
पंचांग के अनुसार, चतुर्थी तिथि 29 अक्टूबर को रात 1:06 बजे शुरू होकर रात 10:09 बजे समाप्त होगी।
करवा चौथ की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:38 बजे से 6:56 बजे तक बताया गया है।
इस दिन महिलाएं माता पार्वती, भगवान शिव, गणेश जी और करवा माता की पूजा करती हैं।
इस बार निर्जला व्रत की अवधि सूर्योदय से चंद्रोदय तक करीब 13 घंटे 46 मिनट बताई गई है।
इस बार निर्जला व्रत की अवधि सूर्योदय से चंद्रोदय तक करीब 13 घंटे 46 मिनट बकरवा चौथ 2026 पर चंद्रमा निकलने का अनुमानित समय रात 8:17 बजे है।ताई गई है।
चंद्रोदय के बाद महिलाएं चंद्रमा को अर्घ्य देकर पति के हाथों जल ग्रहण करती हैं।
व्रत का पारण रात 8:17 बजे के बाद किया जा सकता है। स्थानीय चंद्रोदय समय में अंतर हो सकता है।
कुछ परंपराओं में अगले दिन सूर्योदय के बाद पारण किया जाता है। पूजा और व्रत के समय की पुष्टि स्थानीय पंचांग से जरूर करें।