करिश्मा कपूर का नया देसी लुक हुआ वायरल

By- Tanya Chand       Source- Google

अभिनेत्री करिश्मा कपूर अपनी शानदार एक्टिंग और बेहतरीन सादगी से फैंस का दिल जीत लेती हैं। 

उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं जो काफी वायरल हो रही हैं। 

इन नई तस्वीरों में वह रस्ट ऑरेंज रंग के एम्ब्रॉयडरी वाले सुंदर सूट में नजर आईं। 

राउंड नेकलाइन वाले इस लंबे कुर्ते पर बारीक जरी और थ्रेडवर्क का काम किया गया है। 

इस फेस्टिव आउटफिट के साथ अभिनेत्री ने जालीदार दुपट्टा और मैचिंग पैंट कैरी की है। 

उन्होंने बालों की सिंपल चोटी बनाई है और लुक को बिल्कुल मिनिमल मेकअप रखा है। 

त्योहारों के इस सीजन में महिलाएं करिश्मा कपूर के इस लुक से प्रेरणा ले सकती हैं।