जंतर-मंतर पर दिखे 10 गजब पोस्टर, जिन्होंने हर किसी का ध्यान खींचा

By: Tanya Chand           Source: Dynamite News

जंतर-मंतर में इस वक्त काफी बवाल मचा हुआ है, सोनम वांगचुक भूख हड़ताल तोड़ने के बाद भी धरना जारी है। 

ऐसे में जंतर-मंतर पर कई गजब के पोस्टर देखने को मिले, जो वहां मौजूद लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। 

हाथों में बड़ी-बड़ी डिग्रियां लेकर सड़क पर उतरे युवाओं का यह पोस्टर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

भीड़ के बीच चमकता यह पोस्टर शासन और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सीधा प्रहार कर रहा है।

इस अनोखे पोस्टर ने जंतर-मंतर पर मौजूद हर शख्स को सोचने पर मजबूर कर दिया।

जनता और जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करता यह पोस्टर शांतिपूर्ण तरीके से एक बड़ी अपील करता नजर आया।

प्रदर्शन के दौरान इस पोस्टर पर लिखी पंक्तियों ने माहौल को बेहद भावुक कर दिया।

युवाओं के आक्रोश और टूटते धैर्य की गवाही देता यह पोस्टर पूरे प्रदर्शन का मुख्य केंद्र बना रहा।

यह पोस्टर स्पष्ट चेतावनी देता है कि अब आश्वासन का वक्त गुजर चुका है और छात्रों को सिर्फ और सिर्फ ठोस न्याय चाहिए।

प्रदर्शनकारियों के अटूट हौसले को दर्शाता यह पोस्टर जंतर-मंतर पर काफी चर्चा में रहा।

यह पोस्टर साफ संदेश देता है कि जब तक धांधली के खिलाफ न्याय नहीं मिल जाता, तब तक यह लड़ाई थमने वाली नहीं है।