Janmashtami 2026: कान्हा को लगाएं ये 7 प्रिय भोग

By: Poonam

जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण को 56 भोग लगाने की परंपरा है, लेकिन समय की कमी हो तो आप सिर्फ 7 चीजों का भोग भी लगा सकते हैं।

माखन-मिश्री कान्हा का सबसे प्रिय भोग माना जाता है, इसे जरूर चढ़ाएं।

पंचमेवा में किशमिश समेत पांच तरह के मेवे भगवान को अर्पित करें।

धनिया की पंजीरी जन्माष्टमी के भोग में खास मानी जाती है।

भगवान कृष्ण के भोग में तुलसी दल जरूर रखें, इसके बिना भोग अधूरा माना जाता है।

दूध, दही, घी, शक्कर और मेवे से बना पंचामृत भी भोग में शामिल करें।

केला, सेब जैसे सात्विक फलों का भोग लगाना भी शुभ माना जाता है।

इसके अलावा शहद अर्पित करें। मान्यता है कि इन सात चीजों से भी श्रद्धापूर्वक भोग लगाने से कान्हा प्रसन्न होते हैं।