4 या 5 सितंबर, कब मनाई जाएगी जन्माष्टमी?
By: Poonam
Janmashtami 2026
इस बार तिथि को लेकर लोगों में काफी कंफ्यूजन है, लेकिन सामान्य तौर पर जन्माष्टमी
4 सितंबर 2026
को मनाई जाएगी।
वैष्णव संप्रदाय से जुड़े लोग
5 सितंबर 2026
को जन्माष्टमी का पर्व मनाएंगे।
जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा
निशीथ काल यानी आधी रात
में करने की परंपरा है।
अष्टमी तिथि
4 सितंबर की रात 2:25 बजे शुरू होकर 5 सितंबर की रात 12:13 बजे तक
रहेगी।
इस दिन भक्त व्रत रखकर भगवान श्रीकृष्ण का विशेष श्रृंगार करते हैं और उन्हें माखन-मिश्री, पंचामृत व पंजीरी का भोग लगाते हैं।
घर में लड्डू गोपाल विराजमान हैं तो उनका नए वस्त्र, मुकुट, बांसुरी और फूलों से सुंदर श्रृंगार किया जा सकता है।
जन्माष्टमी पर
श्रीमद्भगवद्गीता का पाठ
और भगवान श्रीकृष्ण के मंत्रों का जाप करना भी शुभ माना जाता है।
कई भक्त रात में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के बाद व्रत खोलते हैं और मंदिरों में भजन-कीर्तन व आरती में शामिल होते हैं।
वहीं,
दही-हांडी का उत्सव 5 सितंबर 2026
को मनाया जाएगा।