By Saumya Singh
Source: Pinterest
शरीर में आयरन की कमी होने पर अक्सर अत्यधिक थकान, कमजोरी और ऊर्जा की कमी महसूस होती है। इसे कभी भी सामान्य समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
हीमोग्लोबिन की कमी से शरीर के अंगों तक ऑक्सीजन पूरी तरह नहीं पहुंच पाती है, जिससे सांस फूलने और चक्कर आने की समस्या होती है।
लंबे समय तक शरीर में आयरन की कमी बनी रहने से गंभीर बीमारी यानी 'आयरन डेफिशियेंसी एनीमिया' का खतरा काफी बढ़ जाता है।
आयरन की कमी के कारण त्वचा पीली पड़ने लगती है, बाल तेजी से झड़ने लगते हैं और नाखून कमजोर होकर टूटने लगते हैं।
इस समस्या से बचने के लिए अपनी डाइट में हरी सब्जियां, फल, दालें और आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थों को जरूर शामिल करें।