भारत के 7 शहर और उनके मशहूर नाश्ते, देखकर मुंह में आ जाएगा पानी

By: Tanya Chand

भारत के अलग-अलग शहर अपने खास स्वाद और पारंपरिक नाश्तों के लिए मशहूर हैं।

दिल्ली में सुबह की शुरुआत गरमागरम छोले-भटूरे और कुरकुरी जलेबी के साथ होती है।

इंदौर का पोहा-जलेबी कॉम्बिनेशन देशभर के खाने के शौकीनों को खूब पसंद आता है।

मुंबई में वड़ा पाव और मिसल पाव लोगों का पसंदीदा सुबह का नाश्ता है।

कोलकाता में कचौड़ी-आलू दम और लुची-आलूर दम का स्वाद बेहद खास है।

अमृतसर में छोले-कुलचे और आलू के परांठे मक्खन के साथ परोसे जाते हैं।

हैदराबाद की ईरानी चाय और उस्मानिया बिस्कुट भी नाश्ते का शानदार विकल्प हैं।

बनारस में सुबह की शुरुआत कचौड़ी-सब्जी और जलेबी के स्वादिष्ट नाश्ते से होती है।