By: Mrinal Pathak
Img: Internet
Asia Cup 2025 में भारत आज अपने अभियान की शुरुआत करने वाला है।
जहां भारत की पहली भिड़ंत यूएई से दुबई में होने वाली है।
इस मैदान पर भारत के रिकॉर्ड ने फैंस को टेंशन में डाल दिया है।
दुबई के मैदान पर भारत का जीत प्रतिशत महज 55.55 है।
साल 2021 से अब तक टीम इंडिया ने यहां 9 मुकाबले खेले हैं।
9 मैचों में से टीम इंडिया ने 5 में जीत और 4 में हार का सामना किया है।
हालांकि, यूएई के खिलाफ भारत ने केवल एक ही टी20 मैच खेला है।
जिसमें भारत ने जीत दर्ज की है। ऐसे में यूएई के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।