AK-47 में कितनी गोलियां लगती हैं?
By: Poonam Rajput
AK-47 दुनिया की सबसे अधिक इस्तेमाल की जाने वाली रायफल है।
यह एक खतरनाक ऑटोमैटिक और सेमी-ऑटोमैटिक हथियार है।
कई देशों की सेनाएं इसका इस्तेमाल करती हैं।
आम नागरिकों को AK-47 रखने की अनुमति नहीं होती।
इस राइफल की मैगजीन में एक बार में 30 गोलियां भरी जा सकती हैं।
AK-47 की गोली की रफ्तार 710 मीटर प्रति सेकंड होती है।
यह राइफल एक सेकंड में लगभग 6 गोलियां फायर करती है।
यानी यह एक मिनट में करीब 600 राउंड फायर कर सकती है।
इसका उपयोग युद्ध और सुरक्षा अभियानों में बड़े पैमाने पर होता है।
AK-47 को रूसी डिजाइनर मिखाइल कलाश्निकोव ने बनाया था।
यह हथियार अपनी मजबूती और कम देखभाल की जरूरत के लिए जाना जाता है।
दुनियाभर में इसके करोड़ों यूनिट अब तक बनाए जा चुके हैं।