100% बैटरी कैसे बिगाड़ती है आपका स्मार्टफोन

By: Nidhi Kushwaha

Source: Google

अधिकांश लोग सोते समय फोन चार्ज पर लगाकर सुबह 100% बैटरी के साथ उठते हैं, लेकिन यह आदत लंबे समय में नुकसानदेह है।

फोन फुल चार्ज होने पर बैटरी पर ज्यादा वोल्टेज का दबाव पड़ता है, जिससे बैटरी धीरे-धीरे कमजोर होती जाती है।

स्मार्टफोन में मौजूद लिथियम-आयन बैटरी लंबे समय तक 100% चार्ज रहने पर अपने केमिकल स्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचाती है।

रातभर चार्जिंग के दौरान फोन बार-बार हल्का चार्ज लेता है, जिससे गर्मी पैदा होती है और इंटरनल पार्ट्स खराब हो सकते हैं।

बंद जगह या कवर में फोन रखने से हीट और ज्यादा बढ़ती है, जो बैटरी और फोन दोनों के लिए खतरा है।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक बैटरी को 20 से 80 प्रतिशत के बीच चार्ज रखना उसकी उम्र बढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका है।

Android में Protect Battery और iPhone में Optimized Battery Charging ऑन करें या 80-85% पर चार्ज हटाने की आदत डालें।