अधूरी नींद से बढ़ती हैं स्वास्थ्य समस्याएं, जानें सही नींद के तरीके
By: Tanya Chand
IMG: Internet
4 August 2025
नींद हमारे शरीर के लिए उतनी ही महत्वपूर्ण है जितनी सही आहार और शारीरिक व्यायाम।
आधी अधूरी नींद से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर नकरात्मक प्रभाव पड़ता है।
जब नींद पूरी नहीं होती, तो यह शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को कमजोर करता है और बीमारियों का खतरा बढ़ाता है।
एक स्वस्थ नींद चक्र में गहरी और हल्की नींद दोनों की सही मात्रा होनी चाहिए।
नींद के दौरान हमारा शरीर खुद को रिस्टोर करता है, जिससे ऊर्जा और ताजगी मिलती है।
मोबाइल और स्क्रीन का अत्यधिक उपयोग नींद को प्रभावित करता है, इसलिए सोने से पहले इनसे दूर रहना चाहिए।
कैफीन और अल्कोहल का सेवन भी नींद में खलल डालता है, जिससे शरीर को आराम नहीं मिलता।
नियमित समय पर सोने और जागने से नींद चक्र को बेहतर बनाए रखा जा सकता है।
दिनभर हल्की शारीरिक गतिविधि से रात की नींद में सुधार होता है और शरीर को आराम मिलता है।
बेहतर नींद की आदतें अपनाकर हम अपने मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं।