क्या आपने कभी सोचा है, प्लेन की खिड़कियां गोल क्यों होती हैं?

By: Poonam Rajput

हवाई यात्रा के दौरान अधिकतर यात्री खिड़की वाली सीट लेना पसंद करते हैं।

क्या आपने कभी गौर किया है कि प्लेन की खिड़कियां गोल होती हैं, चौकोर नहीं?

दरअसल, इसके पीछे सुरक्षा और वैज्ञानिक कारण छिपे हैं।

उड़ान के दौरान प्लेन के अंदर और बाहर हवा का दबाव अलग-अलग होता है।

अगर खिड़की चौकोर हो, तो उसके कोनों पर दबाव ज्यादा पड़ता है।

यह दबाव खिड़की को चटका सकता है और हादसे का खतरा बढ़ सकता है।

वहीं गोल खिड़कियों में प्रेशर बराबर बंट जाता है।

इसकी वजह से खिड़की पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ता और वह सुरक्षित रहती है।

गोल खिड़कियां हवा के दबाव को संतुलित करने में सक्षम होती हैं।

 प्लेन की मजबूती और यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से यह डिज़ाइन बेहतर है।

यही कारण है कि सभी विमानों में खिड़कियां गोलाकार बनाई जाती हैं।