Health

 बार-बार मुंह में छाले? आयुर्वेदिक और घरेलू इलाज से पाएं राहत

By Saumya Singh

July 08, 2025

Source: Google

मुंह के छाले अक्सर पेट की गर्मी या पोषण की कमी से होते हैं। जानिए कैसे आप रसोई में मौजूद चीज़ों से इन्हें जल्दी ठीक कर सकते हैं।

नारियल तेल में एंटीबैक्टीरियल और सूजन कम करने वाले गुण होते हैं। इसे सीधे छाले पर लगाएं, दिन में 2-3 बार।

एक चुटकी कपूर को एक चम्मच देसी घी में मिलाकर छाले पर लगाएं। ये ठंडक देता है और घाव भरने में मदद करता है।

गिलोय का रस सुबह खाली पेट लेने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और छाले जल्दी ठीक होते हैं।

मुलेठी को पीसकर उसका पेस्ट बनाएं और छालों पर लगाएं। यह मुंह के अंदर की सूजन और दर्द को कम करता है।

छाछ ठंडी होती है और पेट की गर्मी को शांत करती है, जिससे छाले कम होते हैं।

बर्फ छाले के दर्द और जलन को तुरंत शांत करता है।

ताज़ा एलोवेरा जेल छाले पर लगाएं। इसमें मौजूद प्राकृतिक गुण जलन को कम करते हैं और घाव जल्दी भरते हैं।

गर छाले बार-बार हो रहे हैं या ज्यादा समय तक बने रहते हैं, तो डॉक्टर से जांच करवाना जरूरी है।