मानसून में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

हल्दी में शहद: रोज सुबह गुनगुने पानी में शहद और नींबू मिलाकर पिएं। यह एंटी-ऑक्सी डेंट्स से भरपूर होता है और इम्यून सिस्टम को बूस्ट करता है।

अदरक का काढ़ा: अदरक, तुलसी और काली मिर्च का काढ़ा पिएं। यह सर्दी-खांसी से बचाव करता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।

हरी सब्जियां: पालक, मेथी और ब्रोकली जैसी हरी सब्जियां विटामिन सी और आयरन से भरपूर होती हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत करती हैं।

दही और प्रोबायोटिक्स: रोजाना दही खाएं। यह आंतों को स्वस्थ रखता है और इम्यून सिस्टम को सपोर्ट करता है।

लहसुन का सेवन: लहसुन में एलिसिन होता है, जो बैक्टीरिया और वायरस से लड़ता है। सूप या सब्जी में डालकर खाएं।

 नट्स और बीज: बादाम, अखरोट, चिया और अलसी के बीज विटामिन ई और जिंक से भरपूर होते हैं, जो इम्यूनिटी बढ़ाते हैं।

विटामिन सी युक्त फल: संतरा, कीवी और आंवला खाएं। ये एंटी-ऑक्सी डेंट्स प्रदान करते हैं और रोगों से बचाते हैं।

हर्बल चाय: ग्रीन टी, तुलसी या सौंफ की चाय पिएं। ये डिटॉक्स करती हैं और शरीर को गर्म रखती हैं।

गुड़ और मसाले: गुड़ में आयरन और मिनरल्स होते हैं। इसे चाय या लड्डू में शामिल करें। दालचीनी और लौंग जैसे मसाले भी इम्यूनिटी बढ़ाते हैं।

पर्याप्त पानी: हाइड्रेटेड रहें। रोज 8-10 गिलास पानी पिएं ताकि टॉक्सिन्स बाहर निकलें और इम्यून सिस्टम मजबूत रहे।