स्किन कैंसर के ऐसे होते हैं शुरुआती लक्षण
By: Poonam Rajput
7 July 2025
त्वचा पर मौजूद मस्से का आकार, रंग या आकृति बदलना।
मस्सों से अचानक खून निकलना या रिसाव होना।
ऐसा घाव जो लंबे समय तक न भरे या बार-बार वापस उभर आए।
त्वचा पर नई गांठ या उभार बनना।
त्वचा की बनावट या रंग में अचानक बदलाव होना।
पहले से मौजूद तिल या धब्बे का असामान्य बढ़ना।
त्वचा पर खुजली या जलन महसूस होना।
त्वचा पर कठोर या परतदार धब्बे बनना।
नए-नए धब्बों या निशानों का उभरना।
धूप के संपर्क में आने वाले हिस्सों पर असामान्य परिवर्तन दिखना।