पहली विदेश यात्रा का सपना कहीं बन न जाए परेशानी! ये गलतियां कर सकती हैं पूरा ट्रिप खराब

By: Nidhi Kushwaha

Source: Google

पहली बार विदेश जाना हर किसी के लिए बेहद खास और यादगार पल होता है, लेकिन छोटी गलतियां इस अनुभव को खराब कर सकती हैं।

ट्रैवल एक्सपर्ट्स के अनुसार, पहली बार यात्रा करने वाले लोग उत्साह में कई जरूरी बातों को नजरअंदाज कर देते हैं।

ओवर पैकिंग से बढ़ती है परेशानी

जरूरत से ज्यादा सामान पैक करने से बैग भारी हो जाता है और एक्स्ट्रा बैगेज फीस भी देनी पड़ सकती है।

जरूरी चीजें भूल जाना

चार्जर, एडेप्टर और जरूरी टॉयलेटरी जैसी चीजें भूलना ट्रिप के दौरान बड़ी समस्या बन सकता है।

गलत ट्रैवल प्लानिंग

बहुत ज्यादा जगहों को एक साथ कवर करने की कोशिश से यात्रा थकाऊ और तनावपूर्ण हो सकती है।

समय और दूरी का गलत अनुमान

विदेश में ट्रैफिक, लंबी कतारें और नई जगहों की जानकारी न होने से प्लान बिगड़ सकता है।

आराम को नजरअंदाज करना

लगातार घूमने से थकान बढ़ती है, इसलिए ट्रिप में आराम और फ्री टाइम रखना भी जरूरी है।