Vastu
By Saumya Singh
August 19, 2025
Source: Google
हरतालिका तीज इस वर्ष 26 अगस्त 2025 (मंगलवार) को मनाई जाएगी। यह व्रत सुहागन और अविवाहित महिलाओं के लिए विशेष रूप से शुभ माना गया है।
यह व्रत पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए रखा जाता है।
इस दिन महिलाएं 24 घंटे तक बिना अन्न और जल के व्रत करती हैं, जिसे निर्जला व्रत कहा जाता है।
इस व्रत में रात को सोना वर्जित होता है। मान्यता है कि जो महिलाएं सो जाती हैं, उन्हें अगले जन्म में अजगर की योनि प्राप्त होती है।
इस दिन अन्न खाने वाली व्रती को अगले जन्म में वानर (बंदर) का जन्म मिलता है।
यदि कोई व्रती इस दिन जल ग्रहण करती है, तो उसका अगला जन्म मछली के रूप में होता है।
फल खाने पर बंदर और मीठा (जैसे चीनी) खाने पर व्रती को अगले जन्म में मक्खी बनती है।
महिलाएं पूरी रात भगवान शिव, माता पार्वती के भजन, मंत्र जाप और कथा वाचन के माध्यम से जागरण करती हैं।
सूर्योदय से पहले नारियल पानी, ड्राईफ्रूट्स और रसीले फल का सेवन कर सकती हैं, ताकि दिनभर ऊर्जा बनी रहे, लेकिन व्रत आरंभ होने के बाद कुछ भी खाना-पीना मना है।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। किसी भी नियम का पालन करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें।