Delhi Janmashtami 2026: इन 5 ISKCON मंदिरों में करें कान्हा के दर्शन
By: Poonam
ईस्ट ऑफ कैलाश ISKCON मंदिर
– जन्माष्टमी पर फूलों और रोशनी से भव्य सजावट, भजन-कीर्तन और कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन होगा।
द्वारका ISKCON मंदिर
– भगवान कृष्ण के दर्शन के साथ भजन-कीर्तन, आरती और मध्यरात्रि में विशेष जन्मोत्सव आकर्षण का केंद्र रहेगा।
पंजाबी बाग ISKCON मंदिर
– पश्चिमी दिल्ली के भक्तों के लिए खास जगह, जहां जन्माष्टमी पर मंदिर को फूलों और लाइटों से सजाया जाता है।
गीता कॉलोनी ISKCON मंदिर
– पूर्वी दिल्ली में स्थित यह मंदिर जन्माष्टमी पर पूजा, भजन-कीर्तन और कृष्ण जन्मोत्सव के लिए खास रहेगा।
रोहिणी ISKCON मंदिर
– सेक्टर-25 स्थित मंदिर में जन्माष्टमी की रात विशेष पूजा और कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन किया जाता है।
जन्माष्टमी के दिन इन मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ जुटने लगती है।
मंदिरों में भगवान कृष्ण के विशेष श्रृंगार और दर्शन की व्यवस्था की जाती है।
भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों से पूरा माहौल भक्तिमय हो जाता है।
अगर आप दिल्ली में जन्माष्टमी मनाने की योजना बना रहे हैं तो इन पांचों मंदिरों को अपनी विजिट लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।