क्रिसमस क्यों मनाया जाता है? जानें 25 दिसंबर की तारीख से जुड़ी कहानी

By: Sapna srivastva

Img: Google

भारत में क्रिसमस ईसाई धर्म का प्रमुख त्योहार माना जाता है, जिसे हर साल 25 दिसंबर को मनाया जाता है।

यह दिन प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यीशु का जन्म मरियम की कोख से हुआ था।

समय के साथ यीशु की शिक्षाएं लोकप्रिय हुईं और लोग उन्हें ईश्वर का पुत्र मानने लगे।

इतिहास में 350 ईस्वी में पोप जूलियस प्रथम ने 25 दिसंबर को आधिकारिक तारीख के रूप में चुना।

बाद में रोमन सम्राट जस्टिनियन ने इसे सरकारी अवकाश घोषित किया।

क्रिसमस पर सांता क्लॉज का खास महत्व होता है, जो बच्चों को गिफ्ट देने के लिए जाने जाते हैं।

सांता की कहानी तुर्की से जुड़ी है और उनका संबंध मदद और दया से माना जाता है।

क्रिसमस प्रेम, शांति और भाईचारे का संदेश देने वाला त्योहार है।