क्या आपका बच्चा भी पसंद करता है रूम में अकेले रहना? 

By Saumya Singh

Source: Pinterest

बड़े होते बच्चे अपनी पहचान और सोच को समझने के लिए निजी समय चाहते हैं। कमरे में अकेले रहना उनके विकास का सामान्य हिस्सा भी हो सकता है।

सिर्फ स्कूल का हाल पूछने के बजाय दोस्तों और दिनभर की गतिविधियों के बारे में जानें।इससे पता चलेगा कि बच्चा सामाजिक रूप से कितना जुड़ा हुआ है।

बार-बार टोकना या कमरे में झांकना रिश्तों में दूरी ला सकता है। किशोरों को खुद को समझने के लिए निजी स्पेस की जरूरत होती है।

हर बच्चे का स्वभाव अलग होता है और कुछ बच्चों को अकेले समय बिताना पसंद होता है।उन्हें जबरदस्ती सामाजिक गतिविधियों में शामिल करने से बचें।

अगर बच्चा दोस्तों और परिवार से दूरी बनाने लगे या हमेशा उदास दिखे तो सतर्क रहें। ऐसे संकेत दिखने पर किसी विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर हो सकता है।

यह भी पढ़ें --- समर सीजन में ट्राई करें वाणी कपूर के ये समर लुक्स