शरीर में बढ़ गई है सुस्ती? इन तरीकों से रखें अपनी सेहत का ख्याल

By: Tanya Chand

शरीर में सुस्ती महसूस होना आपकी दिनचर्या और सेहत पर असर डाल सकता है।

ऊर्जा बनाए रखने के लिए रोजाना संतुलित और पौष्टिक भोजन करना बेहद जरूरी है।

पर्याप्त पानी पीने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है और थकान कम हो सकती है।

रोजाना कम से कम तीस मिनट टहलना या हल्का व्यायाम जरूर करें।

रात में सात से नौ घंटे की अच्छी नींद लेने की कोशिश करें।

सुबह कुछ समय धूप में बिताएं, इससे शरीर की जैविक घड़ी संतुलित रहती है।

तनाव घटाने के लिए गहरी सांस, ध्यान और पसंदीदा गतिविधियों को समय दें।

सुस्ती लंबे समय तक बनी रहे तो डॉक्टर से सलाह लेना न भूलें।