Bigg Boss OTT 3 जीतकर सना मकबूल ने जबरदस्त सुर्खियां बटोरी थीं। 

फैंस को उम्मीद थी कि शो के बाद वो लगातार बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

शो खत्म होने के बाद सना कम नजर आई। 

सोशल मीडिया पर ये चर्चा शुरू हो गई कि उन्हें काम नहीं मिल रहा और वो इंडस्ट्री से गायब हो गई।

सना ने बाद में कहा कि ये सब गलत है। उनके पास काम था और वो लगातार काम भी कर रही थी, लेकिन वजह कुछ और थी।

सना ने बताया कि Bigg Boss के बाद वो खूब पैसा कमाकर अपना ड्रीम होम खरीदना चाहती थी। 

उन्होंने बताया कि इसी चक्कर में उन्होंने लगातार काम किया और खुद पर ध्यान देना बंद कर दिया।

दिसंबर में सना की तबीयत खराब हो गई। उन्हें लिवर से जुड़ी गंभीर समस्या हो गई थी। 

हालत इतनी बिगड़ गई कि 10 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा।

सना ने खुलासा किया कि उन्होंने अपनी बीमारी इसलिए छुपाई क्योंकि उन्हें डर था कि अगर लोग जान गए तो उन्हें काम मिलना बंद हो जाएगा।

सना ने कहा कि अब वो धीरे-धीरे काम करना चाहती हैं। उन्हें रेस नहीं लगानी। 

उन्होंने कहा कि लोग चाहे जो कहें, उन्हें काम मिल रहा है और वो अपनी सेहत के साथ समझौता नहीं करेंगी।