भोजपुरी और हिंदी टीवी की स्टार मोनालिसा सालों से एक सपने का इंतजार कर रही हैं।
मोनालिसा के पति विक्रांत राजपूत भी भोजपुरी फिल्मों और म्यूजिक इंडस्ट्री में नामी नाम हैं।
कामयाबी के बावजूद कपल की पर्सनल लाइफ में एक अधूरी चाह है।
दरअसल, मोनालिसा लंबे समय से मां बनने का इंतजार कर रही हैं।
मोनालिसा ने कहा कि वह और विक्रांत कई सालों से पेरेंट्स बनने की कोशिश कर रहे हैं।
एक्ट्रेस का कहना है, “अब सब भगवान के हाथ में है। मैंने उम्मीद नहीं छोड़ी है।”
मोनालिसा कहती हैं कि वे और विक्रांत 8 साल से साथ हैं और एक-दूसरे को बहुत अच्छे से समझते हैं।
दोनों ने 2017 में रियलिटी शो Bigg Boss 10 के दौरान शादी की थी। मोनालिसा इस वक्त 43 साल की हैं।