Akhilesh-Dimple Wedding Anniversary: पहली नजर का प्यार, 27 साल बाद भी बरकरार
By: Tanya Chand
अखिलेश यादव और डिंपल यादव 24 नवंबर को अपनी शादी की 27वीं सालगिरह मना रहे हैं।
दोनों की शादी 24 नवंबर 1999 को हुई थी, जब अखिलेश राजनीति में सक्रिय नहीं हुए थे।
बताया जाता है कि छात्र जीवन के दौरान दोनों को पहली नजर में एक-दूसरे से प्यार हो गया था।
शुरुआत में अखिलेश के परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं था, लेकिन उनकी दादी डिंपल को पसंद करती थीं।
अखिलेश और डिंपल के तीन बच्चे हैं, जिनमें बेटी अदिति और जुड़वां बच्चे टीना-अर्जुन शामिल हैं।
अखिलेश यादव ने साल 2000 में कन्नौज लोकसभा उपचुनाव जीतकर चुनावी राजनीति में कदम रखा था।
डिंपल यादव ने भी 2012 में कन्नौज लोकसभा उपचुनाव जीतकर राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई।
आज अखिलेश कन्नौज और डिंपल मैनपुरी से सांसद हैं, दोनों परिवार और राजनीति की जिम्मेदारियां साथ निभा रहे हैं।
घर के मुख्य दरवाजे पर रखें ये पांच शुभ चीजें
ये भी देखें