जानिये दांत चमकाने के लिए 6 असरदार घरेलू नुस्खे

By- Nidhi Kushwaha

Source- Google

Date-19/07/2025

स्वस्थ और चमकदार दांत आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर आप अपने दांतों को प्राकृतिक रूप से चमकदार बना सकते हैं।

 बेकिंग सोडा से हल्के से ब्रश करने से दांतों के दाग हटते हैं। सप्ताह में 2 बार इस्तेमाल करें, ज्यादा नहीं।

1 चम्मच नारियल तेल से 10-15 मिनट तक कुल्ला करें। यह बैक्टीरिया हटाकर दांतों को चमकाता है।

1 चम्मच सिरके को पानी में मिलाकर कुल्ला करें। दाग-धब्बे हटाने में मददगार, लेकिन हफ्ते में 1-2 बार ही करें।

स्ट्रॉबेरी को मैश कर बेकिंग सोडा के साथ मिलाएं। इस पेस्ट से ब्रश करने से दांत सफेद होते हैं।

  हल्दी पाउडर से हल्के से ब्रश करें। इसके एंटी-बैक्टीरियल गुण दांतों को चमकाते हैं।

 केले के छिलके के अंदरूनी हिस्से से दांतों को रगड़ें। मिनरल्स दांतों को सफेद करने में मदद करते हैं।

चीनी और अम्लीय पेय कम करें। सेब, गाजर जैसे खाद्य पदार्थ दांतों को प्राकृतिक रूप से साफ करते हैं।

 खाने के बाद पानी से कुल्ला करने से दाग जमने से रुकते हैं और मुंह स्वच्छ रहता है।

इन नुस्खों को संयम से अपनाएं। ज्यादा इस्तेमाल से इनेमल को नुकसान हो सकता है। नियमित ब्रशिंग और दंत चिकित्सक की सलाह जरूरी है।