ओट्स के बजाय सुबह के नाश्ते में शामिल करें ये चीजें
By- Tanya Chand Source- Pinterest
आधुनिक समय में स्वास्थ्य के प्रति बढ़ती जागरूकता के कारण ओट्स खाने का बहुत बढ़ गया है।
लेकिन लगातार एक जैसा भोजन बोर करता है, इसलिए पारंपरिक भारतीय व्यंजन आजमाना बेहतर है।
बेसन का ढोकला: गुजरात की यह पारंपरिक डिश भाप में पकती है, जिससे इसमें तेल का इस्तेमाल न के बराबर होता है।
अंकुरित मूंग की चाट: कम समय में तैयार होने वाला यह नाश्ता शरीर को तुरंत और भरपूर ऊर्जा प्रदान करता है।
मूंग दाल का चीला: प्रोटीन से भरपूर यह 'देसी ऑमलेट' खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, उतना ही पौष्टिक भी।
सूजी का उपमा: राई और कढ़ी पत्ते के तड़के से बना यह नाश्ता फैट में बेहद कम होता है।
सत्तू का शरबत: भुने चने से बना बिहार का यह पारंपरिक व्यंजन अब अपनी खूबियों के कारण हर जगह मशहूर है।
जिद्दी टैनिंग से हैं परेशान? अपनाएं ये अचूक देसी जुगाड़
ये भी देखें