हिंदी
उत्तर प्रदेश में ठंड ने दस्तक तेज कर दी है। कानपुर, इटावा, बाराबंकी, अयोध्या और लखनऊ सहित कई जिलों में रात के समय कंपकंपी बढ़ने लगी है। तापमान सामान्य से नीचे जा रहा है और कई स्थानों पर कोहरा भी छाना शुरू हो गया है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादल बढ़े हैं, जबकि आने वाले दिनों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है।


उत्तर प्रदेश में दिसंबर की शुरुआत के साथ ही सर्दी अब पूरी तरह दस्तक देने लगी है। बीते कुछ दिनों से प्रदेश के कई इलाकों में रात का तापमान तेजी से गिर रहा है, जिससे उत्तर प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। (Img: Google)



कानपुर शहर में सबसे अधिक सर्दी का असर देखा जा रहा है, जहां न्यूनतम तापमान गिरकर 5℃ तक पहुंच गया है। इटावा में 5.6℃, मुजफ्फरनगर में 5.8℃, बाराबंकी में 6℃, अयोध्या में 6℃ और फुरसतगंज में 6.5℃ न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 7.6℃ और अधिकतम 24.4℃ रिकॉर्ड किया गया है। (Img: Google)



7 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाने की आशंका बनी रहेगी। यही स्थिति 8 और 9 दिसंबर को भी रहने की संभावना है। (Img: Google)



10, 11 और 12 दिसंबर को भी मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं दिखेगा। इन दिनों में भी कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है, लेकिन मौसम विभाग ने फिलहाल किसी भी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया है। (Img: Google)



प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया जा रहा है। इससे रात और सुबह के समय धुंध का असर बढ़ गया है। कोहरा बढ़ने के कारण विज़िबिलिटी भी प्रभावित हो रही है, जिससे सड़क यातायात पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। (Img: Google)



मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले सप्ताह में एक बार फिर कड़ाके की ठंड लौट सकती है और न्यूनतम तापमान दोबारा गिरावट दर्ज कर सकता है। ऐसे में प्रदेशवासियों को ठंड से बचाव के लिए पहले से सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। (Img: Google)
