Raebareli News: रायबरेली में गीता जयंती पर बजरंग दल की शौर्य यात्रा, सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल

रायबरेली में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की शौर्य यात्रा सलोन और डीह से होकर नगर क्षेत्र पहुंची। सैकड़ों कार्यकर्ता भगवा ध्वज और “जय श्रीराम” के नारों के साथ डिग्री कॉलेज चौराहे पर जुटे। यात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह, जोश और सांस्कृतिक एकता का माहौल देखने को मिला।

Raebareli: विश्व हिंदू परिषद की युवा इकाई बजरंग दल द्वारा निकाली जा रही शौर्य यात्रा रविवार को सलोन और डीह होते हुए रायबरेली नगर क्षेत्र में पहुंची। भगवा ध्वज हाथों में लिए और “जय श्रीराम” के जयघोष के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता वाहनों के बड़े काफिले में डिग्री कॉलेज चौराहे पर एकत्र हुए। यात्रा के आगमन पर कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला।

गीता जयंती पर हर वर्ष निकाली जाती है शौर्य यात्रा

यात्रा के साथ चल रहे विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में उत्साह देखते ही बन रहा था। प्रान्त सह मंत्री विवेक सिंह ने बताया कि गीता जयंती के उपलक्ष्य में यह शौर्य यात्रा हर वर्ष निकाली जाती है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा पूरे अवध प्रांत के विभिन्न जिलों में आयोजित की जाती है, जिसका उद्देश्य हिंदुत्व का संदेश देना और सांस्कृतिक एकता को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि बजरंग दल के कार्यकर्ता इस यात्रा में पूरे जोश और गौरव के साथ शामिल होते हैं और समाज को धर्म की रक्षा और राष्ट्रहित के प्रति जागरूक करने का कार्य करते हैं।

Raebareli की छोटी छात्राओं ने समझा गुड और बेड टच, इस खबर को पढ़कर सैकड़ों लड़कियों को मिलेगा साहस

“धर्म विरोधी ताकतों से निपटने के लिए हमेशा तैयार”- बजरंग दल

जिला संयोजक विनोद मौर्य ने शौर्य यात्रा के महत्व को समझाते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को जागरूक करना और धर्म विरोधी तथा संस्कृति विरोधी शक्तियों के खिलाफ एकजुटता का संदेश देना है। उन्होंने कहा कि बजरंग दल के कार्यकर्ता सदैव समाज और संस्कृति की रक्षा के लिए अग्रिम पंक्ति में खड़े रहते हैं।

बाबरी विध्वंस की याद में कार्यक्रम का आयोजन

जिला अध्यक्ष राकेश तिवारी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि 6 दिसंबर को हर वर्ष बाबरी विध्वंस की तिथि पर यह यात्रा आयोजित की जाती है, जिसके माध्यम से कार्यकर्ताओं में साहस, संगठन और सांस्कृतिक पुरुषार्थ का संदेश प्रसारित किया जाता है।

Raebareli News: प्रदूषण चरम पर! रायबरेली में रात के अंधेरे में जल रही पराली, अधिकारी बेखबर

बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद

शौर्य यात्रा में जिले के कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे। इनमें प्रमुख रूप से जिला मंत्री धनंजय पांडेय, जिला संगठन मंत्री हर्ष, जिला उपाध्यक्ष संजय तिवारी, विभाग सह संयोजक पंकज मिश्रा, जिला सह मंत्री सनोरंजन, जिला धर्म प्रसार प्रमुख सुरेश सिंह, डीह संयोजक रवि सिंह, नगर कार्याध्यक्ष अतुलित वाजपेयी, सतांव अध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला और उपाध्यक्ष दीप सिंह मौजूद रहे। शौर्य यात्रा के चलते पूरे नगर क्षेत्र में उत्साह, जोश और सांस्कृतिक एकता का माहौल देखने को मिला।

Location : 
  • Raebareli

Published : 
  • 7 December 2025, 6:47 PM IST