हिंदी
धर्म परिवर्तन कांड में नया मोड़
Maharajganj : महराजगंज कोल्हुई क्षेत्र में उस समय हलचल बढ़ गई जब सिद्धार्थनगर जिले की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) टीम ने एक युवक को पूछताछ के लिए अपने साथ ले लिया। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई सिद्धार्थनगर में दर्ज एक कथित धर्म परिवर्तन प्रकरण की जांच के सिलसिले में की गई है।
जानकारी के अनुसार, धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले की जांच कर रही एसओजी टीम को कुछ महत्वपूर्ण सूचनाएं प्राप्त हुई थीं। जांच के क्रम में कोल्हुई क्षेत्र के एक युवक का नाम सामने आने पर टीम ने उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। हालांकि, अब तक युवक पर सीधे तौर पर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप नहीं लगाया गया है।
सूत्रों के मुताबिक, युवक का मामले से जुड़े कुछ संदिग्ध व्यक्तियों से संपर्क या करीबी संबंध होने की आशंका जताई जा रही है। इसी आधार पर एसओजी उससे पूछताछ कर रही है ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं और लोग मामले को लेकर उत्सुकता से जानकारी जुटाने में लगे हैं।
Maharajganj: जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, घर में घुसकर दबंगों ने युवक को पीटा; वीडियो वायरल
पुलिस अधिकारियों की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच अभी जारी है और उपलब्ध तथ्यों व साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। कोल्हुई थाना प्रभारी कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि सिद्धार्थनगर एसओजी टीम थाना क्षेत्र के एक युवक को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस की अगली कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
Location : Maharajganj
Published : 9 June 2026, 11:58 PM IST
Topics : Kolhui Police Maharajganj News SOG Team UP Police