Lucknow Firing: लखनऊ में प्रॉपर्टी कारोबारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर

लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह प्रॉपर्टी कारोबारी संदीप सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया गया। रायबरेली रोड स्थित कल्ली पश्चिम इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 27 May 2026, 2:26 PM IST
google-preferred

Lucknow: लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह प्रॉपर्टी कारोबारी संदीप सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया गया। रायबरेली रोड स्थित कल्ली पश्चिम इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

ऑफिस की सीढ़ियां चढ़ते समय हुआ हमला

जानकारी के मुताबिक, जौनपुर के टिकार निवासी करीब 40 वर्षीय संदीप सिंह अपने ऑफिस पहुंचे थे। जैसे ही वह ऑफिस की सीढ़ियां चढ़ रहे थे, तभी बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने तीन से चार गोलियां मारीं।

चालक ने पहुंचाया अस्पताल

घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। संदीप के चालक हरदोई निवासी बिपिन कुमार ने उन्हें गंभीर हालत में संजय गांधी पीजीआई के एपेक्स ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक देखते हुए वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पीजीआई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

Location :  Lucknow

Published :  27 May 2026, 2:24 PM IST

Advertisement