हापुड़ में मौत का हाईवे: थोड़ी देर पहले ट्रक के पीछे घुसी तेज रफ्तार बाइक, दो युवकों की मौत

हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र में हाईवे पर खड़े ट्रक से बाइक टकराने के बाद बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस दर्दनाक दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक की पहचान हो चुकी है और दूसरे की शिनाख्त की जा रही है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 9 June 2026, 1:21 PM IST
google-preferred

Hapur: हापुड़ में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे एक बड़ा हादसा हुआ है। इस दर्दनाक सड़क हादसे ने एक साथ दो परिवारों की खुशियां छीन ली। बाबूगढ़ क्षेत्र के बछलौता फ्लाईओवर के पास हाईवे पर खड़े एक ट्रक से बाइक टकराने के बाद दो युवकों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

गाजियाबाद से गढ़मुक्तेश्वर जा रहे थे युवक

दोनों युवक मोटरसाइकिल से गाजियाबाद से गढ़मुक्तेश्वर की ओर जा रहे थे। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे जब वे बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में बछलौता फ्लाईओवर के निकट पहुंचे, तभी उनकी बाइक हाईवे किनारे खड़े एक ट्रक से पीछे से जा टकराई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक सड़क पर गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी हालत बेहद गंभीर थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

दिल्ली से हापुड़-मुरादाबाद जाने वाले ध्यान दें! पहले ये खबर जरूर देख लीजिए… गाजियाबाद में फंस सकते हैं

एक मृतक की पहचान, दूसरे की शिनाख्त जारी

मृतकों में से एक की पहचान दीपांशु पुत्र मांगे निवासी ग्राम मिश्रीपुर थाना गढ़मुक्तेश्वर जनपद हापुड़ के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 28 वर्ष बताई गई है। दूसरे युवक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस आसपास के थानों और परिजनों से संपर्क कर उसकी शिनाख्त में जुटी है।

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव

पुलिस ने हादसे के बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर सुरक्षित स्थान पर खड़ा कराया। इसके बाद शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। साथ ही मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

फर्जी डिग्री कांड में बड़ा खुलासा: नोएडा-हापुड़-अलीगढ़ के पूर्व कर्मचारियों की तलाश, कई राज्यों में पहुंची पुलिस

पुलिस का बयान

थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंच गया था। दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बाइक हाईवे किनारे खड़े ट्रक से टकराई थी।

Location :  Hapur

Published :  9 June 2026, 1:21 PM IST

Advertisement