NH-24 पर सुबह-सुबह मौत का तांडव: पीछे से आई तेज रफ्तार गाड़ी ने बाइक सवार को रौंदा, युवक ने तोड़ा दम

महराजगंज के कोल्हुई क्षेत्र में NH-24 पर मंगलवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की टक्कर के बाद युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 9 June 2026, 8:39 AM IST
google-preferred

Maharajganj: महराजगंज जिले के कोल्हुई क्षेत्र में मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। NH-24 पर एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे ने एक बार फिर हाईवे पर तेज रफ्तार और लापरवाही से ड्राइविंग के खतरों को उजागर कर दिया है।

ग्राम एकसडवा ओवरब्रिज के पास हुआ हादसा

यह हादसा कोल्हुई थाना क्षेत्र के जोगियाबारी चौकी अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर ग्राम एकसडवा ओवरब्रिज के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 6 बजे एक बाइक सवार युवक सड़क से गुजर रहा था, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

महराजगंज में ड्यूटी के दौरान बिगड़ी ठूठीबारी थानेदार की तबीयत, अस्पताल में भर्ती; हाल जानने पहुंचे कई थाना प्रभारी

पुलिस ने तुरंत पहुंचाया अस्पताल

घटना की सूचना मिलते ही जोगियाबारी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक पंकज सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बिना देर किए घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लक्ष्मीपुर भेजा। हालांकि डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया, जिससे परिवार और पुलिस दोनों को गहरा झटका लगा।

मृतक की पहचान सिद्धार्थनगर निवासी अश्वनी के रूप में

हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान अश्वनी पुत्र शिवनाथ, निवासी ग्राम सरंगी, थाना उसका बाजार, जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है। युवक की मौत की सूचना जैसे ही उसके घर पहुंची, परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम का माहौल है।

ग्राम पंचायत अधिकारी संघ महराजगंज की कमान फिर चंद्रशेखर सिंह के हाथों में, DPRO की मौजूदगी में सर्वसम्मति से बने अध्यक्ष

पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू

पुलिस ने मौके से दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया है। साथ ही शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस जांच में जुटी

एसओ कोल्हुई कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और अभी तक प्राप्त जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वाहन चालक की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल घटनास्थल पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।

Location :  Maharajganj

Published :  9 June 2026, 8:39 AM IST

Related News

Advertisement