UP Crime: शारीरिक संबंध बना लो, बेटा ठीक हो जाएगा…देवरिया में तांत्रिक की शर्मनाक करतूत

देवरिया जिले से आस्था और अंधविश्वास को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक महिला अपने बीमार बेटे का इलाज कराने के लिए गांव के एक ओझा के पास पहुंची। आगे जो हुआ...

Updated : 9 June 2026, 8:00 PM IST
google-preferred

Deoria: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से आस्था और अंधविश्वास को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक महिला अपने बीमार बेटे का इलाज कराने के लिए गांव के एक ओझा के पास पहुंची थी, लेकिन बच्चे को ठीक करने का दावा करने वाले तांत्रिक ने उसकी मजबूरी का फायदा उठाकर उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, थाना बनकटा क्षेत्र की रहने वाली महिला का बेटा अक्सर बीमार रहता था। इसी वजह से वह गांव के ही ओझा व्यासमुनि पांडेय के पास झाड़-फूंक कराने जाती थी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे विश्वास दिलाया कि यदि वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाएगी तो उसका बेटा पूरी तरह स्वस्थ हो जाएगा।

ओमकार हत्याकांड पर इनसाइड स्टोरी: पुलिस की विफलता का आज 11वां दिन, अब तक 29 आरोपी गिरफ्तार, लेकिन लाश ढूंढ नहीं पाए योगी के अफसर

महिला का आरोप है कि इसी झांसे में लेकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया।

महर्षि आश्रम घोटाले में नेताओं के खिलाफ रिपोर्ट तैयार, विरोधियों ने हाईकमान को सौंपी फाइल, वेस्ट यूपी में मचा हड़कंप

आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू

जानकारी के अनुसार, पीड़िता की शिकायत के आधार पर थाना बनकटा में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। यह घटना एक बार फिर अंधविश्वास के नाम पर लोगों के शोषण और महिलाओं की मजबूरी का फायदा उठाने वाले कथित तांत्रिकों की सच्चाई को उजागर करती है।

Location :  Deoria

Published :  9 June 2026, 8:00 PM IST

Advertisement