Maharajganj: एस ओ कोल्हुई के खिलाफ धरने पर बैठे ग्रामीण, लगाए ये आरोप

डीएन ब्यूरो

बुधवार की रात को कुछ ग्रामीण एस ओ कोल्हुई के खिलाफ धरने पर बैठे हुए हैं। ग्रामीणों ने एस ओ पर उनके साथ बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..



महराजगंजः बुधवार की रात एक विवाद में कुछ लोगों को पुलिस ने थाने पर लाकर बैठा दिया। उसी बात की जानकारी लेने ग्रामीण थाने पहुंचे और एस ओ कोल्हुई से मामले की जानकारी करनी चाही लेकिन एस ओ ने नहीं सुना, ग्रामीणों ने एस ओ कोल्हुई पर आरोप लगाया है कि हमारी बात को थाने पर नहीं सुना गया और हम लोगों पर रात में लाठी भजवाया गया है। 

यह भी पढ़ें: यूपी में बढ़ती जा रही कोरोना मरीजों की संख्या, जानें क्या है प्रदेश में ताजा आंकड़े 

कोल्हुई थाना क्षेत्र के बहादुरी बाज़ार में सीतापुर के रहने वाले लोग किराए पर रूम लेकर बहदूरी में रहते है। बुधवार की रात  इस्तियाक, इसरार और चंद्रशेखर से स्थानीय निवासी बलिराम और उसके भाईयों से कुछ कहासुनी के बाद मामला मारपीट में बदल गया। जिसके बाद पीड़ित पक्ष के इस्तियाक ने थाने पर तहरीर दिया आरोप है उल्टे ही तहरीर देने वाले पक्ष को पुलिस थाने उठा लाई। इसी बात की जानकारी जब ग्रामीणों को हुई तो बहादुरी के ग्राम प्रधान आदि लोगो को लेकर थाने पर गए। इन लोगों का आरोप है कि उल्टे तहरीर देने वाले पक्ष को ही थाने पर बिठा लिया गया और उनकी बात को सुनने से मना कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: जिले में कोरोना के नए मरीज मिलने से मचा हड़कंप, बढ़ी संख्या

एस ओ कोल्हुई ने बेइज्जत कर थाने से भगाने लगे जिसके बाद हम लोग मजबूर होकर रात में थाने गेट पर सोशल डिस्टेंसइंग का पालन करते हुए धरने पर बैठ गए, लेकिन तब भी 2 घंटे तक कोई सुनने नहीं आया बाद में हम लोगो के उपर लाठियां भांजकर भगा दिया गया। 

इस सम्बन्ध में एसओ कोल्हुई ने बताया कि एक विवाद को लेकर झगड़ा हुआ है। दोनों पक्षों के लोगों को 151 में चालान किया गया है।थाने के गेट पर धरने पर बैठे लोगों की बात की जानकारी नहीं है। बाद में सोशल मीडिया पर देखा गया है कि लोग थाने के गेट पर धरने पर बैठे थे।










संबंधित समाचार