UP cabinet expansion: यूपी में आज मंत्रिमंडल विस्तार, जितिन प्रसाद समेत इन नेताओं को मिलेगी जगह, देखिए मंत्रियों की पूरी लिस्ट यहां

डीएन ब्यूरो

यूपी में आज शाम को कैबिनेट विस्तार होगा। जिसमें हाल ही में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए जितिन प्रसाद सहित सात मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। डाइनामाइट न्यूज़ पर देखिए मंत्रियों की लिस्ट

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)


लखनऊः चार महीने से प्रायोजित यूपी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार आज शाम को होगा। आज सात मंत्री शपथ लेंगे।

आज शाम 6:00 बजे के आसपास मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 2:00 बजे तक लखनऊ पहुंचेगी। यह मंत्रिमंडल विस्तार यूपी चुनाव को लेकर काफी अहम माना जा रहा है। हाल ही में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए जितिन प्रसाद सहित सात मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी।

मंत्रिमंडल में जितिन प्रसाद, पलटू राम, संजय गौड़, संगीता बिंद, दिनेश खटिक, धर्मवीर प्रजापति और छत्रपाल गंगवार को शपथ दिलाई जाएगी।

बताया जा रहा है कि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शाम 6 बजे के बाद इन मंत्रियों को शपथ दिलाएंगी।वे दो बजे लखनऊ पहुचेंगी। शपथ ग्रहण के लिए राजभवन में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

बताया जा रहा है कि 2022 के चुनाव को देखते हुए नए मंत्रियों को शामिल किया जा रहा है। पुराने किसी भी मंत्री की कैबिनेट से छुट्टी नहीं होगी।










संबंधित समाचार