Site icon Hindi Dynamite News

आज ही के दिन भारत के महान समाज सुधारक राजा राममोहन राय का हुआ था जन्‍म

इतिहास में आज के दिन देश (भारत) और विश्व इतिहास में कई महत्‍वपूर्ण घटनाएं घटित हुई थी। जिन्‍होंने इतिहास के पन्‍नों में खुद को दर्ज कराया। आज ही के दिन भारत के महान समाज सुधारक राजा राममोहन राय का जन्‍म हुआ था। 22 मई की कुछ प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं..
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
आज ही के दिन भारत के महान समाज सुधारक राजा राममोहन राय का हुआ था जन्‍म

नई दिल्ली: आज सामाजिक सुधार आंदोलन के प्रणेता राजा राम मोहन राय की जयंती है। भारत के महान विचारकों में से एक राजा राम मोहन का जन्म 22 मई 1772 को हुआ था और उन्हें आधुनिक भारत का जनक भी कहा जाता है। उन्‍होंने पुरानी हिंदू परंपराओं को चुनौती देने की हिम्मत दिखाई। भारत में महिलाओं की स्थिति को सुधारने के भी कई सारे प्रयास किये। राय ने सती प्रथा के खिलाफ लड़ाई लड़ी। वह एक महान विद्वान भी थे। जिन्होंने कई किताबें, धार्मिक और दार्शनिक कार्यों और शास्त्रों को बंगाली में अनुवाद किया और वैदिक ग्रंथों का अनुवाद अंग्रेजी में किया।

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 22 मई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है… 

1498 – पुर्तगाली नाविक वास्कोडिगामा कालीकट के तट पर जमोरिन (कालीकट के शासक की उपाधि) से पहली बार मिले।

1545 – पेशावर से कलकत्ता(अब कोलकाता) तक सड़क (ग्रैंड ट्रंक रोड) का निर्माण करने वाले सूर वंश के संस्थापक शेरशाह सूरी की मौत।

1761 – अमेरिका के फिलाडेल्फिया में पहली जीवन बीमा पॉलिसी जारी की गयी।

1772 – समाज सुधारक राजाराम मोहन राय का जन्म।

1871 – अमेरिकी सेना ने नेब्रास्का में केयर्नी के किले स्थित सैन्य चौकी छोड़ने का फैसला किया।

1906 – राइट बंधुओं ने अपनी फ्लाइंग मशीन के लिए अमेरिका से पेटेंट हासिल किया।

1936 – भारत के पहले स्टेडियम ब्रेबोर्न स्टेडियम का बॉम्बे में शिलान्यास।

1939 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी और इटली के बीच ‘स्टील की संधि’ पर हस्ताक्षर।

1940- अर्जुन पुरस्कार और पद्मश्री से सम्मानित क्रिकेटर एस प्रसन्‍ना का जन्म हुआ।

1961- ज्ञानपीठ पुरस्कार शुरू किया गया और 1965 में पहला पुरस्कार मलयालम लेखक जी शंकर कुरुप को प्रदान किया गया था।

1963 – भारत की पहली ग्लाइडर रोहिणी ने उड़ान भरी।

1972- रिचर्ड निक्सन रूस की यात्रा पर जाने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बने।

1990 – माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज 3.0 ऑपरेटिंग सिस्टम जारी किया।

1992 – बोस्निया और हर्जेगोविना, क्रोएशिया और स्लोवेनिया संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुए।

2010 – एयर इंडिया एक्सप्रेस बोइंग 737 मंगलौर में उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त, 158 लोगों की मौत।

2012 – जापान में टोक्यो स्काईट्री टावर को खोला गया।

Exit mobile version