घुघली के मेदनीपुर गांव पहुंची डाइनामाइट न्यूज़ की टीम, देखिये क्या है गांव का हाल औऱ चश्मदीदों के बयान

शिवेन्द्र चतुर्वेदी/शुभम खरवार

महराजगंज जिले के घुघली थाने के मेदनीपुर गांव में सुबह सवेरे गोली चला दी गयी। घटना की जानकारी मिलते ही डाइनामाइट न्यूज़ की टीम मौके पर पहुंची। देखिये क्या है इस समय गांव के हालात, चश्मदीदों के बयान और पुलिसिया कार्यवाही।



महराजगंज: सोमवार की सुबह करीब सात बजे जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में पहले कहासुनी हुई और फिर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के विजय पुत्र बलवंत को गोली मार दी। घायल विजय का उपचार इस समय मेडिकल कालेज, गोरखपुर में चल रहा है।

यह भी पढ़ें: महराजगंज का निक्कू जायसवाल मर्डर: हत्या के आरोपी अनिल गुप्ता को कब मिलेगी सजा? परिजनों के आंखों के नहीं सूख रहे आंसू?

घटना स्थल का डाइनामाइट न्यूज़ टीम ने जायजा लिया औऱ पीडित की मां से बात की।

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व मेदनीपुर ग्रामसभा के कुछ लोगों के बीच आपसी विवाद हुआ था, जिसमें एक पक्ष के कुछ लोगों ने दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति की गंभीर रूप से पिटाई कर दी थी। इसी मामले को लेकर दोनों पक्षों में से रंजिश चल रही थी।

यह भी पढ़ेंः महराजगंज की बड़ी ख़बर, हिस्ट्रीशीटर अनिल गुप्ता पर प्रशासन ने कसा शिकंजा, भेजा जेल

आज सुबह दोनों पक्ष सात बजे के करीब एक बार फिर आपस में भिड़ गए और एक पक्ष के विजय पुत्र बलवंत (22) को गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिस समय गोली मारी गयी उस समय विजय गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास अपने खेत पर जा रहा था।

यह भी पढ़ेंः गैंगेस्टर अनिल गुप्ता की बढ़ी मुसीबतें, फर्जी RTI/लीगल नोटिस के नाम पर अधिकारियों को डरा-धमका अर्जित की गयी सम्पतियों की जब्ती में जुटा जिला प्रशासन


यह भी पढ़ें: गैंगेस्टर अनिल गुप्ता पर दर्ज हत्या, रंगदारी, वसूली, हिस्ट्रीशीट, गुंडा एक्ट जैसे संगीन मुकदमों की सरकारी कुंडली

बताया जा रहा है कि कट्टे से तीन फायर किया गया। जिसमें से दो गोली पेट में तथा एक गोली विजय के कान पर लगी। गोली चलाने के बाद कर आरोपी फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, घुघली लाया जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया।










संबंधित समाचार