Lockdown in India: लॉकडाउन में फंसे बिहार के इस युवक की कहानी ला देगी आपके आंखों में आंसू..

डीएन ब्यूरो

एक ओर जहां कोरोना वायरस के पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, वहीं लॉकडाउन ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। हाल ही में एक ताजा मामला बिहार में देखने को मिला है, जहां लॉकडाउन के दौरान दिल्ली में फंसे एक युवक की कहानी किसी के भी आंखो में आंसू ले आएगा। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..

लॉकडाउन में फंसा युवक
लॉकडाउन में फंसा युवक


नई दिल्लीः बिहार के रहने वाले टीपू यादव की कहानी सुन हर किसी की आंखे नम हो जाएंगी। जहां एक तरफ कोरोना वायरस की मार की वजह से पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया गया है। वहीं इसी लॉकडाउन ने कई लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन के बावजूद सड़कों पर लोगों का हंगामा, पीएम ने की ये अपील.. 

लॉकडाउन के दौरान दिल्ली में फंसे टीपू यादव नाम के युवक की मां का बिहार के भागलपुर में देहांत हो गया है, लेकिन लॉकडाउन के कारण वह अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल होना तो दूर वह अपनी मां के दिवंगत शरीर का अंतिम दर्शन तक नहीं कर सकता है। उसका कहना है कि लॉकडाउन के कारण बसें, ट्रेनें हवाई सेवा सभी चीजें बंद हैं। जिसकी वजह से वो अपने घर नहीं जा पा रहा है।

यह भी पढ़ें: यहां है मां चंडिका का चमत्कारी मंदिर, आंखों से जुड़ी हर परेशानी पल में हो जाती है दूर

मदद की गुहार लगाते हुए उसने कहा है कि- 'मैं बेहद गरीब हूं। मैं ऐसी स्थिति में अपने गांव जाना चाहता हूं। कोई मेरी मदद करो।' गांव में मेरी मां की मौत हो गई, लेकिन मैं लॉकडाउन के चलते यहां पर फंसा हुआ हूं। ऐसे में अब ये देखना होगा की क्या प्रशासन या सरकार इस मुश्किल वक्त में टीपू की मदद करेगी या नहीं।










संबंधित समाचार