Covid 19: कंटेनमेंट जोन में इस दिन तक रहेगा सख्त लॉकडाउन, MHA ने जारी की गाइडलाइंस

डीएन ब्यूरो

कंटेनमेंट जोन में सख्त लॉकडाउन 30 नवंबर तक लागू रहेगा। इसके लिए सरकार ने नई गाइडलाइंस भी जारी कर दी है। डाइनामाइट न्यूज़ पर जानिए नए गाइडलाइंस के बारे में

(फाइल फोटो)
(फाइल फोटो)


नई दिल्लीः सरकार ने कंटेनमेंट जोन के लिए 30 नवंबर तक के लिए सख्त लॉकडाउन जारी रखने का फैसला किया है। इसके लिए सरकार ने नए गाइडलाइन भी जारी कर दिए हैं।

1. क्षेत्रों में सख्त रोकथाम उपायों को लागू किया जाएगा और केवल आवश्यक गतिविधियों की अनुमति दी जाएगी।

2. 65 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति, गर्भवती महिलाओं और 10 वर्ष से कम आयु के बच्चों को घर पर रहने की ही सलाह दी गई है।

3. कंटेनमेंट जोन को लेकर सरकार के नए आदेश के मुताबिक, क्षेत्रों में सख्त रोकथाम है।

4. कंटेनमेंट जोन संबंधित जिला कलेक्टरों की वेबसाइट पर और राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा अधिसूचित किए जाएंगे। ये जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ भी साझा की जाएगी।










संबंधित समाचार